
करोड़ों का टैक्स पानी में
नागपुर (Nagpur) :- में एक पुल उद्घाटन से पहले ही पानी में धंस गया है. यह पुल पिछले पांच साल से निर्माणाधीन था. रमानगर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा यह पुल नागपुर की बारिश को झेल नहीं पाया. इस घटना से पुल के निर्माण में हुई लापरवाही का पता चलता है. करोड़ों रुपये की लागत पानी में बह गई और जनता के टैक्स का पैसा गड्ढे में समा गया. यह पुल पांच सालों से बन रहा था और इसका उद्घाटन (Inauguration) होना बाकी था.

नागपुर शहर में न्यू कामठी और ड्रैगन पैलेस को जोड़ने वाला पुल उद्घाटन से पहले ही धंस गया, ये पुल पिछले 5 वर्षों से बन रहा था और अब उद्घाटन से पहले ही बर्बाद हो गया। ये पुल रमानगर रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ये पुल पूरी तरह से बन गया था और अब कुछ ही दिनों में इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन ये पुल बारिश की वजह से ढह गया।
Related posts:
वेकोलि एवं नागपुर महानगरपालिका की संयुक्त पहल : सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने हेतु बस सेवा का शुभा...
June 10, 2026MAHARASHTRA
वीएनआईटी में हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने पर कार्यशाला संपन्न
June 10, 2026LOCAL NEWS
मान्सूनपूर्व देखभालीसाठी आज काही भागांत वीज पुरवठा राहणार बंद; नागरिकांनी सहकार्याचे करण्याचे आवाहन
June 10, 2026LOCAL NEWS



















