
नागपुर(Nagpur): मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने अप्रैल 2026 के दौरान स्क्रैप निस्तारण में स्थिर और प्रभावी प्रदर्शन किया है, जो उसके कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
इस अवधि में मंडल ने 11.099 मीट्रिक टन रेल, 6.150 मीट्रिक टन पी-वे सामग्री, 115.000 मीट्रिक टन लौह स्क्रैप (फेरस स्क्रैप) तथा 16.884 मीट्रिक टन अलौह स्क्रैप (नॉन-फेरस स्क्रैप) का पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के माध्यम से निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त, 273.226 मीट्रिक टन अन्य विविध स्क्रैप का भी निस्तारण किया गया। इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के स्लीपर का निस्तारण नहीं किया गया।
इन सभी निस्तारण गतिविधियों के माध्यम से मंडल ने अप्रैल 2026 में कुल ₹1.64 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।
स्क्रैप निस्तारण में यह निरंतर प्रयास मंडल की प्रभावी सामग्री प्रबंधन, रेलवे परिसंपत्तियों की बेहतर देखभाल (हाउसकीपिंग) तथा राजस्व वृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नागपुर मंडल निरंतर अप्रचलित एवं अनुपयोगी सामग्रियों की पहचान और उनके व्यवस्थित निस्तारण की दिशा में कार्यरत है, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है और भारतीय रेल की वित्तीय स्थिरता को भी मजबूती मिल रही है।
















