
अवैध रेत माफियाओं पर पुलिस ने मकोका की कार्यवाही को अंजाम दिया है , शहर में वाहनो ने ओवरलोड की हद पार रखी है , जिसपर जनता के रोष को देखते हुए आज शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के नितिन तिवारी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रदेश परिवहन कार्यालय नागपुर शहर का घेराव किया गया , RTO किरण बिडकर के समक्ष समस्याओ को उजागर करते हुए तिवारी ने बताया की शहर की सडको पर खुलेआम राखड, रेत और गिट्टी के वाहन नियमों की धज्जिया उड़ाकर गाड़ी के बॉडी साइज़ से ऊपर माल भरते है , जिसकी वजह से पीछे चलने वाले वाहन चालकों की आंख में रेत और राखड़ की धूल जाने से लोग जानलेवा दुर्घटना का शिकार हो रहे है , ओवरबर्डन गिट्टी के टुकड़े पीछे गिरने से कार के कांच क्रैक हो रहे है और पीछे चलनेवाले व्यक्ति चोट लगने का खतरा बना रहता है , तिवारी ने आरोप लगाया कि कार्यालय का फ्लाइंग स्क्वाड व रास्ता सुरक्षा पथक दलाली के द्वारा ओवरलोड की मोटी रकम वसूल करके अपनी पेट्रोलिंग ईमानदारी से नहीं करते , एक तरफ़ जहां जिले की पुलिस रेत माफियाओं पर मकोका की कार्यवाही कर रही है वही दूसरी ओर आरटीओ ने माह अप्रेल २०२६ में १ भी गौण खनिज वाहन पर कोई कार्यवाही नहीं की , सभी आरटीओ के वाहनो में महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार जीपीएस लगाए गए है , जिसकी मॉनिटरिंग RTO किरण बीड़कर और RTO विजय चौहान द्वारा की जानी है , परंतु ओवरलोड एंट्री के दबाव चलते वरिष्ठ अधिकारी फ्लाइंग स्क्वाड पर निगरानी नहीं कर रहे है , RTO किरण बीड़कर का कहना है कि शहर में वाईपी बंदोबस्त के चलते यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है , वही शहर के उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनोज औतारी का कहना है कि ओवरलोड की कार्यवाही करनेवाले वाहन में गौण खनिज लिखना आवश्यक नहीं है , तिवारी द्वारा परिवहन आयुक्त कार्यालय और महसूल मंत्री के निर्देशों की बात करने पर औतारी ने चुप्पी साध ली , नियमानुसार RTO द्वारा गौण खनिज वाहन के ओवरलोड पाये जाने पर उसकी रॉयल्टी जप्त कर उसके सत्यापन के लिए महसूल कार्यालय को देना होता है ताकि प्रशासन के आदेशानुसार २.५० लाख का दंड वसूल करके , उसे दूसरे वाहन में अंडरलोड करवाके दोनों गाड़ियो की कांटा पर्ची का सत्यापन करके RTO द्वारा उसका चालान लेकर फिर वाहन को छोड़ा जाना चाहिए , यह प्रोसीजर RTO द्वारा ना अपनाये जाने के कारण सरकार का करोड़ों का महसूल डुबाया जा रहा है और अवैध रेत तस्करी के मामले भी बढ़ रहे है , इसलिए तिवारी ने एसपी से आह्वाहन किया है कि RTO के फ्लाइंग स्क्वाड और रास्ता सुरक्षा पथक के वाहनों के जीपीएस रिकॉर्ड , उसके ड्यूटी करनेवाले अधिकारियों के मोबाइल लोकेशन , तथा शौर्या टेक का संचालित वाहनो का जीपीएस रिकॉर्ड का मिलान किया जाये और दोषी RTO अधिकारियों पर भी मोका लगाया जाये ।
तिवारी ने आरोप लगाया कि शहर RTO कार्यालय सहायक परिवहन अधिकारी मनोज औतारी और संतोष काटकर ये लगभग प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को बीना किसी पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित रहते है जिसके कारण जनता को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
तिवारी ने आरोप लगाया कि बीड़कर सिर्फ बड़े नेताओं की खुशमिजाजी में व्यस्त रहते है , कार्यालय उनके कंट्रोल में नहीं है जिसका फायदा अन्य आरटीओ अधिकारी और दलाल उठा रहे है ।
तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि RTO में सुधार नहीं आया तो रास्ते पर उतरकर RTO के भ्रष्टाचार की कहानी बैंड बाजा के साथ सुनाई जाएगी ।
इस आंदोलन में आशीष हाड़गे, ललित बावनकर , भूपेंद्र कठाने, मुकेश सूर्यवंशी , कमलेश त्रिपाठी , बबलू शैख़, निलेश घोड़े, अमोल कलम्बे, मिलिंद हटवार, सत्यशील , मनोज उइके, मनोज नंदनवार के साथ सैकड़ो उपस्थित रहे ।
आपका
नितिन तिवारी
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे
















