Home Artical Blog गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर वीएनआईटी में सर्वभाषीय चौपाल का शुभारंभ

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर वीएनआईटी में सर्वभाषीय चौपाल का शुभारंभ

0

विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वीएनआईटी VNIT में सोमवार 11 मई 2026 को सर्वभाषीय चौपाल का शुभारंभ हुआ| संस्थान की हिंदी कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की| कुलसचिव और हिंदी कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारी श्री सचिन जगदाले प्रमुख रूप से उपस्थित थे|विशेष कार्य अधिकारी OSD हिंदी श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन किया|
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के निमित्त आयोजित इस समारोह में संस्थान के सभी स्तर के कार्मिक और नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास,नागपुर कार्यालय-2 और 3 के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे|
इस अवसर पर अध्य्क्षीय संबोधन में प्रो..जी पी सिंह ने कहा कि हिंदी समिति के सदस्यों की इस नई कल्पना से संस्थान के कार्मिकों को एक अभिनव मंच मिलेगा और इसमें न केवल हिंदी,बल्कि सभी भाषाओँ के रचनाकार अपनी पसंद की भाषा में प्रस्तुति दे सकेंगे|उन्होंने समिति के सदस्यों को इस पहल के लिए साधुवाद दिया और कहा कि इससे सभी भाषाओँ के प्रति सम्मान का भाव जागृत होगा|डॉ सिंह ने कहा कि इस चौपाल में हर व्यक्ति को वक्ता और श्रोता की भी भूमिका निभानी है|
कुलसचिव श्री एस जगदाले ने हिंदी कक्ष की इस नायाब कोशिश की सफ़लता की कामना की और इसमें हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया|


विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अलग-अलग भाषाओँ के रचनाकारों ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर,मात्तृ दिवस और अन्य विषयों पर अपनी प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया|
छोटी छात्रा तन्विता श्रीवास्तव एवं तिस्या चंद्रा तथा नराकास -2 एवं 3 के सर्वश्री. विनय कुमार सक्सेना,राजेश कुमार शर्मा, अरुण कुंभारे,प्रदीप एम.जनबंधु,तेजवीर सिंह,डॉ भोजराज लांजेवार तथा वीएनआईटी के सर्वश्री डॉ एस के घोष, डॉ बिभूति रंजन मिश्रा,डॉ देबारती दत्ता,डॉ रश्मि उद्दंवाडीकर, एस पी सिंह , डॉ प्रभात शर्मा,डॉ प्रकाश कुलकर्णी,डॉ कल्याणी काले,वीरजी श्रीवास्तव,भारती खड्सिंगे एवं खगेश ठाकरे तथा श्रीमती उर्मिला तिवारी और हेमलता मिश्र ‘मानवी’ ने राजस्थानी ,हिंदी,बांग्ला,ओडिया , तमिल,तेलुगु आदि भाषाओँ में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं|
प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती और गुरदेव के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया|
समारोह का कुशल संचालन हिंदी कक्ष की सुश्री पूनम उईके ने किया|डॉ भारती पोलके ने सरस्वती वंदना और धन्यवाद ज्ञापन किया|राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ|कार्यक्रम की सफ़लता में डॉ संगीता गडवे , डॉ आशीष प्रधाने, कृतिका बाम्बल,अर्चना तिवारी,डॉ नुपुर श्रीवास्तव,डॉ मकरंद लोखंडे,विजय कोलनकर, डॉ जमील अंसारी ,राकेश विश्वकर्मा ,टीना धुर्वे,विजय वरेकर,सत्यम मिश्रा, जितेश गूजर एवं रीना सोनारे आदि ने सक्रिय सहयोग किया |