

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागपुर रैली को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. बीजेपी कांग्रेस नेता की इस रैली पर जमकर निशाना साधते हुए कह रही है कि कांग्रेस पार्टी संविधान को नोटपैड की तरह इस्तेमाल कर रही है.
दरअसल, कांग्रेस ने बुधवार को नागपुर के सुरेश भट सभागार में संविधान सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुये. कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों को संविधान की ‘लाल किताब’ बांटी गई. नोटपैड जैसी दिखने वाली इस किताब के सामने वाले हिस्से में ‘Constitution of India’ लिखा हुआ था. वहीं, अंदर के पहले पेज पर प्रिंबल था और बाकी के पेज कोरे थे.
महाराष्ट्र विधानसभा से पहले इस घटना के बाद अब बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है. बीजेपी ने कोरे कागज का हवाला देते हुए इसका वीडियो वायरल किया है.
Related posts:
जामसांवली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरुषोत्तम मास के तृतीय शनिवार पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ...
June 7, 2026Hindi News
जागतिक पर्यावरण दिनाच्या अनुषंगाने राष्ट्रीय पर्यावरण संवर्धन अभियान २०२६ चा भव्य शुभारंभ
June 6, 2026Artical Blog
प्रभावी नियोजन व योजनांच्या परिणामकारक अंमलबजावणीमुळे
June 6, 2026MAHARASHTRA


















