

(Maharashtra): महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम पर निर्णय लेने के लिए महायुति की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई है.बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है.
देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है.इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
Related posts:
डॉ. हेमंत शरद पांडे को ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड
May 30, 2026Artical Blog
धरमपेठ में रुका सड़क सौंदर्यीकरण कार्य फिर हुआ शुरू, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की पहल रंग लाई
May 30, 2026Artical Blog
ग्रामविकास पुरस्काराच्या माध्यमातून ग्रामीण विकासाला मिळेल नवी ऊर्जा – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
May 30, 2026Artical Blog
















