

चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने रायपुर पहुंचकर उठाई अपनी मांग की आवाज़
कोंडागांव (Kondagaon):- कोंडागांव में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर उग्र हो गया है. उन्होंने बनियगांव से रायपुर तक पदयात्रा शुरू की है, जिसमें दिव्यांग और महिलाएं भी शामिल हुईं.नियमितिकरण की मांग को लेकर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ उग्र हो गए हैं. अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पदयात्रा के साथ अपना आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया है.

कोण्डागांव जिले के बनियगांव से पदयात्रा कर राजधानी रायपुर (Raipur) जा रहे कर्मचारियों के साथ दिव्यांग कर्मचारी और महिलाये भी अपने छोटे बच्चों के साथ 300 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलीं.दो माह पहले 1 मई से जगदलपुर से कर्मचारियों ने पदयात्रा शुरू की थी, उस वक्त अधिकारियों ने एक माह का समय मांगते हुए आश्वासन देकर पदयात्रा को बनियगांव में रुकवाया था.
दो माह बीत जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर अब कर्मचारियों का दल राजधानी की ओर पैदल मार्च पर निकल गया, जहां वे अपनी मांगों को उच्च अधिकारियों और सीएम के सामने रखेंगे.जगदलपुर से पैदल निकले कर्मचारियों के साथ कोंडागांव और नारायणपुर जिले के कर्मचारी भी शामिल हुए हैं. गौरतलब है कि बस्तर जिला स्कूल, आश्रम, छात्रावास शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने इस आंदोलन को दोबारा शुरू किया है.
Related posts:
डॉ. हेमंत शरद पांडे को ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड
May 30, 2026Artical Blog
धरमपेठ में रुका सड़क सौंदर्यीकरण कार्य फिर हुआ शुरू, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की पहल रंग लाई
May 30, 2026Artical Blog
ग्रामविकास पुरस्काराच्या माध्यमातून ग्रामीण विकासाला मिळेल नवी ऊर्जा – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
May 30, 2026Artical Blog
















