Home Artical Blog 21 अप्रैल को PRSI मनाएगी राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस

21 अप्रैल को PRSI मनाएगी राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस

0

श्री शरद चौधरी को जीवन गौरव सम्मान

नागपुर(Nagpur),20 अप्रैल: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (पीआरएसआई /PRSI) मंगलवार,21 अप्रैल,2026 को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाएगी| पीआरएसआई /PRSI नागपुर चैप्टर की ओर से 21अप्रैल,2026 की शाम 06:00 बजे स्थानीय रवि भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री गजानन निमदेव,सूचना आयुक्त,नागपुर विभाग (महाराष्ट्र सरकार) ,विशिष्ट अतिथि श्री विनायक महामुनि IAS ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,जिला परिषद,नागपुर और श्रीमती शिवानी दाणी वखरे,सभापति ,स्थाई समिति,नागपुर महानगरपालिका,नागपुर होंगी|समारोह की अध्यक्षता श्री एस पी सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) पीआरएसआई करेंगे|
इस वर्ष राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की थीम है- ‘जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तम्भ ‘ |
समारोह में श्री शरद चौधरी ,भूतपूर्व संचालक,(सूचना एवं जनसंपर्क) को इस क्षेत्र में योगदान और मार्गदर्शन के लिए ” जीवन गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया जायेगा|
साथ ही, श्री अखिलेश हलवे ,उप महाप्रबंधक जनसंपर्क ,महाराष्ट्र मेट्रो रेल कारपोरेशन को ” वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पी.आर.ओ. ” के रूप में सत्कार किया जायेगा|
पीआरएसआई नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष श्री यशवंत मोहिते एवं सचिव श्री मनीष सोनी ने जनसम्पर्क के छात्रों,मीडिया कर्मियों,साहित्यकारों एवं कलाकारों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेने की अपील की है|कार्यक्रम की सफ़लता के लिए संयुक्त सचिव श्री प्रसन श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष श्री शरद मराठे , कार्यकारिणी के सदस्य श्री अनिल गडेकर,श्री मधुसूदन देशमुख ,श्री अमित बाजपेयी एवं अन्य सदस्य प्रयास कर रहे हैं |