

नागपूर (Nagpur):- व्यापारी संस्कार युक्त व बहुत सज्जन होते हैं. वे अपने आप में ही संगठित रहते हैं. सामाजिक लोगों के संपर्क में रहने के कारण उन्हें बड़ा अनुभव रहता है. सामाजिक ज्ञान की भी अच्छी जानकारी रहती है, इसलिए ज़रूरत है कि शिक्षित समाज बनाने हेतु शिक्षित व्यापारियों को आगे आना होगा. ऐसा संघ के वरिष्ठ प्रचारक और स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल जी ने कहा वे नागपुर में टीम कैट नागपुर द्वार आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों से संबंधित बातें बता रहे थे. उन्होंने कहा की स्वदेशी जागरण मंच के तत्वधान में राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी व्यापारी मंच बनाया गया है, जिसका राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भारतीय हैं. नागपुर में भी इस मंच का कार्यालय रहेगा.
व्यापार सुलभ पद्धति से चलना चाहिए. इसलिए व्यापार और व्यापारी संबंधित मुद्दे उचित स्तर पर रखने की ज़रूरत है. व्यापार में अक्सर आते हैं तो साथ में संघर्ष भी करना पड़ता है. व्यापार ऑनलाइन प्लेटफार्म से होने से पारंपरिक दुकानदार के सामने एक चुनौती खड़ी हो रही है. व्यापारियों को चाहिए की वे नए नए प्रकार से स्कीम से ग्राहक को आकर्षित कर . उन्होंने कहा की अलग अलग वस्तुओं की अलग अलग दुकानें है. हर वस्तु की अपनी संगठन भी है. सभी संगठन कैंट से जुड़ी हो सकती है, मगर ज़रूरत है की सभी संगठनों को एक मंच पर अपनी आवाज़ आम करनी चाहिए. इसलिए स्वदेशी व्यापारी मंच बनाया गया है
भारत देश की बहुत पुरानी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा है. इसी परंपरा को व्यापारी आगे लेके जाते है. अतः व्यापारी की भूमिका को हमें और आगे बढ़ानी चाहिए.
व्यापारियों को बड़ी सोच रखते हुए हम निर्यातक कैसे से बने यात होने वाले माल के स्थान पर हम किस तरीक़े से स्थानीय स्वदेशी माल को आगे बढ़ाए. दुकानदार को एक्सपोर्टर बनना चाहिए. तभी देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी. युवाओं में व्यापार के प्रति उत्साहित करना जरूरी है. व्यापार के विस्तार करने हमे स्वदेशी माल को कैसे आगे बढ़ाया जाए. उच्च क्वालिटी का भी ध्यान रखना है. हमें लगा तार कार्यक्रम के मध्यम से जन जागृति फैलानी है. अगर ध्यान दे तो हमारे वैदिक उपचार में कई जगह इतना समाधान मिलता हैं जो बड़े बड़े अस्पताल में नहीं मिलता. इसी को स्वदेशी चाहते हैं. कम पैसे में हम सब को अपने अनुभव द्वार आर्थिक योगदान कैसे प्रदान करें इसके बारे में चिंतन होना बहुत जरूरी है. व्यापारियों में आलौकिक शक्ति है, जिससे समाज चलता है. इसी शक्ति के आधार पर हमें शिक्षित समाज खडा करना है. हमें और व्यापारियों को इकट्ठा करना है, जो देश हित, व्यापार हित और व्यापारी हित में कार्य करें. कश्मीरीलाल जी ने कहा.
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक और स्वदेशी व्यापारी मंच के संपर्क प्रमुख अजय पतकीजी ने कहा की संतों की कि गई बातों से ही हम लोग प्रेरित होते हैं. स्वदेशी व्यापारी मंच व्यापारियों के कार्यों के लिए दिल्ली नागपुर में कार्यालय के साथ साथ देश भर में इस मंच की शाखाएँ रहेगी. इस मंच का एक ही निरा है. राष्ट्रहित, व्यापार हित और व्यापारी हीत. यह संगठन व्यापार और व्यापारी के स्तर को उठाने और उच्च मान सम्मान दिलाने कार्यरत रहेगी. अजय जी ने आगे कहा की हमें ऊर्जा, ईंधन, सोना, फर्टिलाइज़र, खाद्य तेल जैसी आयातित वस्तुओं की खपत पर रोक लगाना अति अनिवार्य है. देश की अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उच्च स्थान मिलने तथा भारतीय मुद्रा की मज़बूती के लिए हर नागरिक को कोई भी वस्तु या सेवा ख़रीदने के लिए हमारे देश वासियों द्वार हमारे देश में ही निर्मित माल ख़रीदने का महत्व समझना पड़ेगा . हमें हर शहर तथा कस्बे में स्वदेशी व्यापारी मंच की स्थापना की जाए इसके लिए सभी को प्रयास और प्रयत्न करना पड़ेगा.
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भारतीय ने कहा की अर्थव्यवस्था के ऊपर क़ब्ज़ा करने के लिए और अपने धर्म को मानने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए एक प्रकार का शीत विश्व युद्ध चल रहा है. देश के हर नागरिक, दुकानदार और उपभोक्ता इस लड़ाई में देश का सिपाही है. हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, परंपरा और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए देश हित में छोटे बड़े सभी कार्य करने होगा. हमें पूर्ण स्वदेशी का संकल्प लेना होगा. हमें भाषा, भेश, भूसा, भोजन, भ्रमण पूर्णतः स्वदेशी करना समय की माँग और आवश्यकता है .
किशोर धाराशिवकर ने कहा की अपने देश को बदलने के लिए स्वयं को बदलना ज़रूरी है. अंग्रेज़ों ने जो नुकसान किया है उसे हमें ठीक करना पड़ेगा . हमें संस्कृति का पालन करते हुए संस्कारों से स्वदेशी का आह्वान करना होगा. ध्यानेश्वर रक्षक ने कहा हमारे देश के सभी संतों ने भी स्वदेशी का पालन किया और प्रचार किया .
इस पहला उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से स्वदेशी संकल्प लिया आदरणीय श्रीश मेरी लाल जी के हस्ते स्वदेशी व्यापारी मंच उद्घाटन किया गया आभार राजू जैन जी ने माना इस मौके पे प्रमुखता से उपस्थित थे टीम नागपुर के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नाग विदर्भ चैम्बर के उपाध्यक्ष सचिन पुनियानी , भाजप व्यापारी गाड़ी के विनय जैन, शिवसेना भीलगांव निवासी दीपा पचौरी, व्यश्य संगठन से अश्वनी जी गुप्ता, सोना चाँदी व्यापारी राजेश लोंदे, पंजाब बिरादरी से पूजा झाम, चौरसिया समाज से सरिता और विजय चौरसिया बिल्डर की तरफ़ से विनोद गुप्ता, शिवाजी भालतिलक, योगेश पटोकर, प्रमोद मरोड़कर, पुरुषोत्तम गुराओ, धनंजय भिड़े, जया नगराले, मधुसूदन त्रिवेदी, उषा हिंदरिया, ज्योति कोहले, ऋद्धि हजारी, शिवानी सिंह, कल्पना पांडे आदि
















