Home MAHARASHTRA नागपुर में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ चैप्टर की पहली बैठक संपन्न, बिहार के...

नागपुर में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ चैप्टर की पहली बैठक संपन्न, बिहार के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

0

नागपुर (Nagpur): लेट्स इंस्पायर बिहार (नागपुर चैप्टर) की प्रथम बैठक शुक्रवार, 5 जून 2026 को सीताबर्डी स्थित धनश्री कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, मिशन और बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विकास वैभव ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यों को संबोधित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अजीत कुमार ने संगठन के मिशन एवं विज़न की जानकारी देते हुए बिहार के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में एस.पी. सिंह, डॉ. आशीष झा, डॉ. कुमुद रंजन, अमित कुमार, सुष्मिता सिंह, अनुपमा सिंह तथा हेमलता सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने बिहार को प्रेरित, सशक्त और विकसित बनाने के लिए गंभीरता, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक का संचालन डॉ. जवाहरलाल गिरी ने किया। अपने समापन संबोधन में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समाज में जागरूकता, शिक्षा, नवाचार और सकारात्मक परिवर्तन के माध्यम से बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में रविन्द्र गिरी, चंदन शर्मा, कौशल पाठक, ए.आर. चौबे, रुद्र एन. मिश्रा, अजय सिंह, संजय सिंह, विधि झा, सौरभ झा, विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।