Home Artical Blog विश्वप्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर का 9 मई को ‘झालमुड़ी महोत्सव’

विश्वप्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर का 9 मई को ‘झालमुड़ी महोत्सव’

0

नागपुर(Nagpur), 6 मई :
करीब छह दशकों के लंबे संघर्ष के बाद लोकतांत्रिक मार्ग से राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार के पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने की पृष्ठभूमि में विश्वप्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर की ओर से नागपुर में एक अनोखे ‘झालमुड़ी महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव शुक्रवार, 9 मई 2026 को शाम 6 से 7 बजे के दौरान विष्णुजी की रसोई, बजाजनगर, नागपुर में आयोजित होगा।
विश्वप्रसिद्ध शेफ विष्णुजी मनोहर तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत ‘जिव्हाळा’ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में इस विशेष उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागपुरवासी पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ झालमुड़ी का स्वाद ले सकेंगे।
शाम 6 से 7 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 1000 नागरिकों के लिए पारंपरिक बंगाली झालमुड़ी तैयार कर उसका निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान स्थानीय खाद्य संस्कृति का अनुभव लेते हुए झालमुड़ी का स्वाद चखा था और उसकी सराहना की थी। उसी संदर्भ तथा पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक विजय की पृष्ठभूमि से प्रेरित होकर इस उपक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देते हुए खाद्य संस्कृति के जरिए आनंद और एकता का उत्सव मनाने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा विष्णु मनोहर ने कहा। आयोजकों ने नागपुरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस उपक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।