

नागपुर: दिनांक 17/12/2025 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागपुर विमानक्षेत्र पर एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम श्री वाई. डी. सोरते, महाप्रबंधक (वायु यातायात प्रबंधन), श्री जी. के. खरे, संयुक्त महाप्रबंधक (संचार) एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न अनुभागों से कुल 30 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में श्री दीपक सिंह, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्यालय तथा श्री नीरज श्रीवास्तव,भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागपुर द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री तुषार डी. बर्मन, राजभाषा नोडल अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागपुर द्वारा किया गया।
सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Related posts:
मानव-वन्यप्राणी संघर्षावर कायमस्वरूपी उपाययोजना आवश्यक : बंडू धोतरे
May 22, 2026Artical Blog
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-2), नागपुर की छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
May 22, 2026Artical Blog
छोट्या सवयींचा मोठा फायदा: उन्हाळ्यात वीजबिल आटोक्यात ठेवण्यासोबतच 'अशी' घ्या विजेची काळजी
May 22, 2026Artical Blog

















