Home MAHARASHTRA बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी,25 उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी,25 उम्मीदवारों का ऐलान

0
Maharashtra election 2024
बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी,25 उम्मीदवारों का ऐलान

महाराष्ट्र (Maharashtra) : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. उसने पहली लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इसके अलावा नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने संतुक मारोतराव हंबर्डे को अपना प्रत्याशी बनाया है. महायुति गठबंधन ने अब तक 288 सीटों में से 260 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं.

बता दें कि महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. बीजेपी के 146 उम्मीदवारों के अलावा शिवसेना ने अब तक 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं महा विकास अघाड़ी ने अब तक 259 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है और 29 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारे जाने बाकी हैं. एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपीएसपी शामिल हैं. ​​शिवसेना यूबीटी ने 84, कांग्रेस ने 99 और एनसीपीएसपी ने 76 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.