Home LOCAL NEWS नागपूरच्या ‘कचरा’ आणि ‘मां कॉलिंग’ लघुपटांची आंतरराष्ट्रीय स्तरावर ऐतिहासिक भरारी!

नागपूरच्या ‘कचरा’ आणि ‘मां कॉलिंग’ लघुपटांची आंतरराष्ट्रीय स्तरावर ऐतिहासिक भरारी!

0

नागपूर (Nagpur) :- नागपुर की शॉर्ट फ़िल्में “कचरा” और “मां कॉलिंग” ने अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में रचा इतिहास नागपुर एक बार फिर वैश्विक सिनेमा के मानचित्र पर उभरकर सामने आया है। पनाश प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित दो शॉर्ट फ़िल्में “कचरा” और “मां कॉलिंग” ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर नागपुर और विदर्भ के स्थानीय कलाकारों को विश्व मंच पर पहचान दिलाई है। इन फ़िल्मों में अभिनय से लेकर तकनीकी विभागों तक स्थानीय प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

इन दोनों फिल्मों को Myanmar Burma International Film Festival, Indian International Feature & Short Film Festival, 8th Indian International Filmmakers Film Festival, Shankhnaad International Film Fest Awards, Bhutan International Asian Film Festival, Tirunelveli International Film Awards, Darjeeling Hills International Film Festival, International Chennal Film Awards, French International Film Awards, International Lucknow Film Awards, Sikkim Global Cinema Excellence Awards, Korean Film Awards, Indian International Cinema Universe Film Festival, International Parallel Cinema Film Awards, One Leaf International Film Festival, 8th Nepal Wings International Critics Film Festival, 11th World Cinema International Film Festival, 5th Indian Independent Film Festival, 3rd Singapore Lion International Film Festival, Indian International Screen Excellence Awards, 6th Tamil International Film Festival, 4th International Tagore Film Awards, 12th Global Indie Film Awards, International Kangchenjunga Film Festival सहित अनेक प्रतिष्ठित फ़िल्म महोत्सवों में सम्मानित किया गया है-और यह सिलसिला लगातार जारी है।

फ़िल्म “कचरा” में कबाड़ी बच्चे की भूमिका निभाने वाले बाल कलाकार रीवान रोशन राठी ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों और जूरी का दिल जीतते हुए कई फ़िल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार प्राप्त किए। इसके साथ ही फ़िल्म कचरा में अभिनय करने वाली एक बॉलीवुड अभिनेत्री Leslie Tripathy को विभिन्न शॉर्ट फ़िल्म महोत्सवों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा गया।

में दिया कपूर ने अपनी भावनात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए अनेक मंचों पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एवं सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार अर्जित किए। स्टीफन मैथ्यू को मां कॉलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं उन्हें फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर के लिए भी सम्मानित किया गया

फिल्म के संगीत पक्ष ने भी विशेष सराहना बटोरी। विशाल धाकडे को मां कॉलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ वैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार प्राप्त हुए, जिससे क्षेत्रीय तकनीकी प्रतिभा की सशक्त उपस्थिति प्रमाणित होती है।

फ़िल्मों की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए पनाश प्रोडक्शन्स के निर्देशक कनिका बहेटी और राजेश कपूर ने कहा कि कचरा और मां कॉलिंग की सफलता उनके इस विश्वास को और मज़बूत करती है कि नागपुर और विदर्भ में अपार रचनात्मक प्रतिभा मौजूद है। उन्होंने बताया कि पनाश प्रोडक्शन्स भविष्य मे भी नागपुर एवं विदर्भ के नए कलाकारों को मंच देने और उन्हें लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण के अलावा, पनाशे पेजेंट्स, कैलेंडर शूट्स, फेशन शोज़, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट तथा विवाह एवं कॉपर्पोरेट कार्यक्रमों सहित सभी प्रकार के इवेंट मैनेजमेंट में भी सक्रिय रूप से कार्यरत है।

कचरा और मां कॉलिंग के माध्यम से पनाश प्रोडक्शन्स ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्थानीय कहानियाँ और स्थानीय प्रतिभाएँ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना सकती हैं।