Home Top News नागपुर, ‘ऑरेंज सिटी’ में आचार्य प्रशांत का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत

नागपुर, ‘ऑरेंज सिटी’ में आचार्य प्रशांत का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत

0

8 अप्रैल को नागपुर एयरपोर्ट पर आचार्य प्रशांत के आगमन पर लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आगमन से दो घंटे पहले ही तैयारियों में जुट गए। देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों जैसे आज तक, Times Now, न्यूज़ 24 तथा प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों ANI और PTI ने इस अवसर पर आचार्य प्रशांत का विशेष साक्षात्कार लिया। वहीं, स्थानीय चैनलों NewsXpress, INBCN News और Live TV Bharat ने भी कार्यक्रम को व्यापक कवरेज दी।

प्रतिभागियों ने पारंपरिक मावड़ टोपी और स्वागत गीत के साथ उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में आचार्य प्रशांत ने कहा कि जीवन स्वयं एक ‘कुरुक्षेत्र’ है, जहाँ हर व्यक्ति को सही संघर्ष और सही दिशा का चयन करना होता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि केवल बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि ‘शास्त्र’ यानी सही समझ से ही जीवन के युद्ध जीते जाते हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता को हर व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गीता केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

आचार्य प्रशांत ने ‘निष्काम कर्म’ के महत्व को समझाते हुए कहा कि गीता प्रेरणा नहीं, बल्कि स्पष्टता देती है। उन्होंने युवाओं को अपनी इच्छाओं और मान्यताओं पर प्रश्न करने तथा आत्मचिंतन के माध्यम से सच्ची दिशा पाने का संदेश दिया।

आचार्य प्रशांत के इस तीन दिवसीय नागपुर दौरे के तहत 9 अप्रैल को सार्वजनिक सत्र आयोजित होगा, जबकि 10 और 11 अप्रैल को वे नागपुर के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों – IIIT नागपुर और VNIT नागपुर – में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। यह दौरा आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन के मूल प्रश्नों पर गहन चिंतन को समर्पित है।

 

#AcharyaPrashant #Nagpur #OrangeCity #NagpurEvent #SpiritualAwakening #BhagavadGita #YouthInspiration #NishkamKarma #IndianPhilosophy #SpiritualTalk #LifeLessons #KurukshetraOfLife #Motivation #SelfRealization #AcharyaPrashantInNagpur #EducationAndSpirituality #IIITNagpur #VNITNagpur #IndiaNews #BreakingNews #SpiritualIndia