
टीम वेकोलि ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज दिनांक : 01 मई 2026 को कोयला श्रमिक (खनिक) दिवस मनाया। कंपनी मुख्यालय में निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, संचालन समिति के सदस्य श्री शिव कुमार यादव, श्री सी. जे. जोसेफ, श्री एस. आर. गबाले, कल्याण मंडल के सदस्य, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शहीद स्मारक तथा कोयला खनिक की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष द्वारा सभी को देश हित में कार्य करने हेतु संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठन की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने सम्बोधन में सभी को श्रमिक दिवस तथा महाराष्ट्र स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रमिकों के योगदान का जिक्र करते हुए श्रम तथा श्रमिकों के महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने सुरक्षित कार्य संस्कृति, कौशल विकास एवं श्रमिक कल्याण को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सभी से समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित संचालन समिति के सदस्य श्री सी. जे. जोसेफ ने भी संबोधित किया तथा सभी को महाराष्ट्र दिन एवं खनिक दिवस की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने खनिक मूर्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की।















