Home Hindi News GOLD-SILVER PRICE : इस साल सोना ₹90,000 तक जाने की संभावना

GOLD-SILVER PRICE : इस साल सोना ₹90,000 तक जाने की संभावना

0

सोना (GOLD) आज यानी 19 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 740 रुपए बढ़कर 86,430 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 85,690 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत भी आज 967 रुपए बढ़कर 97,000 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 96,023 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोने की खरीदारी करते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही चुने। गहना लेते समय सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड अवश्य देखें। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।