Home Hindi News मध्यप्रदेश के नेपानगर में बड़ा हादसा, 20 छात्र घायल

मध्यप्रदेश के नेपानगर में बड़ा हादसा, 20 छात्र घायल

0
मध्य प्रदेश (MADHAYA PRADESH) के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल बस के एक नदी के किनारे पलट जाने से 20 छात्र घायल हो गए। नेपानगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निर्भय सिंह अलवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे धारणी नदी के पास हुई। उन्होंने बताया कि तेज गति से चल रही बस सड़क से उतरकर पलट गई।

अधिकारी के अनुसार, चार छात्रों के हाथ या पैर की हड्डी टूट गयी और उनके सिर में भी चोटें आई हैं। सभी घायल छात्रों को नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ छात्रों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चालक से बस की गति धीमी करने का अनुरोध किया था लेकिन उसने छात्रों की बात नहीं सुनी।

यह घटना बुरहानपुर से 45 किलोमीटर और राज्य की राजधानी भोपाल से 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई। बस नेपानगर के एक स्कूल जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।02:06 PM