Home Artical Blog संतरा नगरी के हिंदी प्रेमियों ने CRPF के श्री के सुन्दरेसन को...

संतरा नगरी के हिंदी प्रेमियों ने CRPF के श्री के सुन्दरेसन को दी भावभीनी विदाई

0

 नागपुर(Nagpur): नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर की ओर से आयोजित विदाई समारोह में श्री कृष्णमूर्ति सुन्दरेसन का सम्मान किया गया।
ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) नागपुर में राजभाषा हिंदी के प्रभारी श्री के सुन्दरेसन के सम्मान में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान VNIT नागपुर के सीनेट हॉल में गुरूवार,16 अप्रैल 2026 को संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता VNIT वीएनआईटी हिंदी कार्यान्वयन समिति के कार्याध्यक्ष डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह ने की। संस्थान के कुलसचिव श्री सचिन जगदाले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डॉ सिंह एवं श्री जगदाले ने श्री कृष्ण मूर्ति सुन्दरेसन को अपनी शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि श्री के सुन्दरेसन स्थानांतरण पर नीमच (मध्यप्रदेश) जा रहे हैं |
श्री के सुन्दरेसन का पौधा,शॉल,श्रीफल, मान पत्र और मेमेंटो देकर अतिथियों ने सत्कार किया। अपने सत्कार के प्रत्युत्तर में श्री सुन्दरेसन ने नराकास के पदाधिकारियों और मित्रों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नागपुर की प्यार भरी यादें वे हमेशा अपने दिल में संजो कर रखेंगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोंसले को मौन रख कर आदरांजलि दी गई।
हिंदी प्रेमियों द्वारा आयोजित इस समारोह में श्री एस पी सिंह विशेष कार्य अधिकारी OSD हिंदी ,वीएनआईटी,हिंदी ने प्रास्ताविक एवं स्वागत भाषण किया। सर्वश्री दीपक चौहान, अभिनय शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजेश शर्मा ने भी श्री सुन्दरेसन के मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव तथा हिंदी कार्यान्वयन में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में वीएनआईटी की हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्य तथा विभिन्न कार्यालयों वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड , एग मार्क,भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय, भारतीय खान ब्यूरो, एन पी टी आई, एफ सी आई, इंडियन ऑयल, नीरी , एम ई सी एल आदि कार्यालयों के हिंदी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समारोह का कुशल संचालन डॉ भारती पोलके ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री पूनम उईके ने किया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।