Home LOCAL NEWS वीएनआईटी में हिंदी कार्यशाला संपन्न

वीएनआईटी में हिंदी कार्यशाला संपन्न

0

नागपूर(Nagpur):सर्वभाषीय साहित्यिक “ चौपाल ” का गठन विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी VNIT) में राजभाषा हिंदी कार्यशाला संपन्न हुई | पिछले दिन संस्थान के सीनेट हॉल में आयोजित हिंदी कार्यशाला में कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-II, महाराष्ट्र नागपुर की सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ.नयना विलास पाटील ने “प्रशासनिक हिंदी का स्वरुप एवं अभ्यास” विषय पर मार्गदर्शन किया|
अध्यक्षीय सम्बोधन में वीएनआईटी के प्रभारी निदेशक,संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) एवं हिंदी कार्यान्वयन समिति के कार्याध्यक्ष प्रो.ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि संस्थान में हिंदी की प्रगति तेजी से हो रही है,इसे और बढ़ाना है| उन्होंने कहा कि VNIT में साहित्यिक प्रतिभाओं को एक स्वस्थ मंच देने के लिए सर्वभाषीय साहित्यिक ” चौपाल ” का गठन किया जा रहा है|इस बैनर के तहत समय-समय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी भाषाओँ के रचनाकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे |इस सर्वभाषीय साहित्यिक ” चौपाल ” के संयोजक राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्य श्री.राहुल एडे होंगे |सभी के साथ समन्वय और सहयोग से वे इस कारवां को आगे बढायेंगे |साथ ही, संस्थान में नये छात्रों और नव नियुक्त कार्मिकों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किये जाते हैं|प्रस्ताव है कि नये छात्रों और नव नियुक्त कार्मिकों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में 30 मिनट का समय राजभाषा हिंदी के लिए भी रखा जाये|इस दौरान हिंदी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी संस्थान में हिंदी की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे| निश्चय ही,इससे नये लोगों में भी हिंदी के प्रति उत्सुकुता और रूचि पैदा होगी| परिणाम स्वरूप, संस्थान में हिंदी के काम-काज को बढ़ावा मिलेगा|इन गतिविधियों में हिंदी कक्ष के सहयोगियों के संपर्क से कार्य को गति प्रदान की जायेगी| स्वागत संबोधन एवं अतिथि वक्ता का परिचय विशेष कार्य अधिकारी (हिंदी) श्री.सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत किया| सरस्वती वंदना समिति की कार्यकारी सचिव डॉ.भारती पोलके ने किया|कार्यक्रम का संचालन हिंदी कक्ष की सहायक सुश्री पूनम उईके ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री.राहुल एडे ने किया| बड़ी संख्या में वीएनआईटी के कर्मियों ने कार्यशाला का लाभ उठाया |