Home LOCAL NEWS बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की छब्बीसवीं उत्साह से मनाई गई

बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की छब्बीसवीं उत्साह से मनाई गई

0

 

नागपुर(Nagpur): हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्ला अलैह की छब्बीसवीं रविवार १५ फरवरी २०२६ को बड़े उत्साह के साथ ताजबाग़ शरीफ में मनाई गई. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से इस मौके पर ताजबाग में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. छब्बीसवीं में हजारों की संख्या में जायरीनों ने चादर और फूल लेकर ताजाबाद शरीफ में हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर फातेहा पढ़ी और श्रद्धा से दर्शन किये. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ताजाबाद परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी.

रविवार को सुबह ८.३० बजे बजे हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट कार्यालय में शमा महफ़िल और रस्मे दस्तारबंदी हुई. इसके बाद बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्ला अलैह (Hazrat Baba Tajuddin Rahmatullah Alaih)की दरगाह परिसर में ताजाबाद की शाही मस्जिद के इमाम मौलाना खुर्शीद आलम खान ताजी ने कुरआन पठन किया. पश्चात परचम कुशाई की रस्म अदा की गई. परचम कुशाई में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसके बाद बाबा की मजार पर ट्रस्ट की जानिब से चादर पेश कर के सुख शांति की दुआ मांगी गई. पश्चात सलातो सलाम पढ़ा गया. शाम में दरगाह में कव्वाली और शमा महफ़िल के कार्यक्रम आयोजित हुए. श्रद्धालुओं में लंगर बांटा गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी मुस्तफाभाई टोपीवाला, हाजी फारूकभाई बावला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, हाजी इमरान खान ताजी उपस्थित थे ।