Home Hindi News MUMBAI NEWS : पानी की टंकी साफ करते समय 4 लोगों की...

MUMBAI NEWS : पानी की टंकी साफ करते समय 4 लोगों की मौत

0

मुंबई के नागपाड़ा में बड़ी अनहोनी

मुंबई (MUMBAI) में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की जान बच गई और उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर पानी की टंकी को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे, लेकिन इस दौरान वे बेहोश हो गए।

जानकारी के अनुसार, 5 मजदूर (निजी ठेकेदार) एक निर्माणाधीन इमारत (प्राइवेट) के पानी के टैंक की सफाई कर रहे थे। उसी समय दम घुटने से वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत जेजे अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने जांच की और बताया कि पांच में से चार श्रमिकों की मौत दम घुटने से हुई है। एक श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी जेजे अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों ने दी है।