Home Artical Blog “कैंसर से जंग जीतेंगे हम, पत्रकारों के संग” प्रेस क्लब नागपुर में...

“कैंसर से जंग जीतेंगे हम, पत्रकारों के संग” प्रेस क्लब नागपुर में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

0

नागपुर(Nagpur): पत्रकार समाज देश के रीढ़ की हड्डी होता है इस हड्डी का सुवस्त रहना देश के लिए बेहद ज़रूरी है इसी उद्देश्य से “द कैंसर केयर फाउंडेशन, नागपुर” और “पत्रकार क्लब ऑफ़ नागपुर” मिलके एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन दि.10 मई को नागपुर प्रेस क्लब, सिविल लाइन नागपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 04 बजे तक करने जा रहा है ।
इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना और पत्रकारों एवम उनके परिवार वाली के सुवस्त की फ्री जाँच कर उनका ख्याल रखना है, तथा समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर में निम्नलिखित कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगीः
मुख (ओरल) कैंसर
स्तन कैंसर
फेफड़े (लंग) कैंसर
अंडाशय (ओवेरियन) कैंसर

इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगीः

दंत जांच
नेत्र जांच
अस्थमा एवं श्वसन रोग
स्त्री रोग परामर्श
अस्थि घनत्व (बोन डेंसिटी) जांच
अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) परामर्श
सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच
दिल की बीमारी

यह शिविर “The Cancer Care Foundation” द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब नागपुर के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार मैत्र की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी । इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के मुख्य संरक्षक, श्री प्रदीप कुमार मैत्र, और संयोजक अब्दुल गफूर पाशा, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे ।

the कैंसर CARE
FOUNDATION
कैंसर से जंग जितेंगे हम